फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रात भर छाया रहा कोहरा, सुबह नहीं निकली धूप

Thu, 01 Jan 2026 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
धूप नहीं निकलने पर अलाव से सर्दी में तापते लोग - फोटो : samvad
विज्ञापन
घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। मंगलवार को पूरी रात शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह कोहरा तो छंट गया, लेकिन धूप नहीं निकलने और ठंडी हवाएं चलने से गलन बनी रही। लोगों का पूरा दिन ठिठुरते हुए बीता। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव और ब्लोअर का सहारा लेते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हवा चलने के चलते मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा था, लेकिन शाम ढलते ही घना कोहरा छा गया। पूरी रात कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। बुधवार की सुबह कोहरा छंटा तो लोगों को धूप निकलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
गलन के कारण बाजारों में जल्दी सन्नाटा पसर गया और दुकानें भी समय से पहले बंद हो गईं। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें