मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र पर होती धुलाई।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन के निर्देश पर जिले में गेहूं की खरीद की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से जिले में गेहूं खरीद के लिए 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर गेंहू खरीद को लेकर समुचित व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर हो रही गेहूं खरीद की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। शनिवार तक जिले में पांच हजार कुंतल गेहूं की खरीद की गई। हालांकि कई क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं हुई।
लॉकडाउन के चलते प्रशासनिक अधिकारी शासन से दिए गए लक्ष्य 57900 एमटी को पूरा करने में जुटे हुए हैं। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क करने में जुटे हुए हैं। यहां तक प्रशासन की ओर से सीएससी केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।