हाथरस: गांव पुराकलां में खेत की मेड़ को काटने को लेकर हुए विवाद में घायल जिला अस्पताल में उपचार कर?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव पुराकला में श्खेत की मेंड को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
हाथरस जंक्शन इलाके के गांव के गांव पुराकला में खेत की मेंड को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार की देरशाम को कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष फिर सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई।
मारपीट में घायल हुए एक पक्ष के कैरान पुत्र रामकिशन, सरोज पत्नी लोकमन, रामकिशन पुत्र चौखेलाल, ममता पत्नी रामकिशन, ग्रीस पुत्र रामकिशन और दूसरे पक्ष से प्रेमशंकर, नारद, विमलेश, सोवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रामकिशन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में नारद, प्रेमशंकर, सोवीर, देवा, सुमन व निर्मला के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।