हाथरस महोत्सव में सामूहिक विवाह, वॉयस ऑफ हाथरस और हेल्दी बेबी शो होगा। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 15 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। विभाग को अब तक 245 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। इन आवेदनों के सापेक्ष विभाग की ओर से पात्रता की जांच शुरू हो गई है।
हाथरस महोत्सव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 15 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। विभाग को अब तक 245 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। इन आवेदनों के सापेक्ष विभाग की ओर से पात्रता की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि इस महोत्सव में एक ही पंडाल के नीचे इस कार्यक्रम के आयेाजन को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े के लिए टेंट और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए छह हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इस बार इसी पंडाल में इस समारोह का आयोजन होगा। इस धनराशि को विभागीय अधिकारी कहां खर्च करेंगे, यह भी सवाल खड़ा हो गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि प्रत्येक जोड़े के विवाह के लिए छह हजार रुपये की धनराशि मिलती है, इस बार कितनी खर्च होगी यह देखते हैं। हम अपना पंडाल अलग से लगाएंगे।
महोत्सव में होगा वॉयस ऑफ हाथरस का चुनाव
हाथरस। हाथरस महोत्सव को लेकर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस में इस बार वॉयस ऑफ हाथरस चुना जाएगा। 20 दिसंबर को इसका सेमीफाइनल होगा। वहीं 21 दिसंबर को फाइनल होगा। इस वॉयस ऑफ हाथरस में उन युवाओं को चुना जाएगा, जिनकी आवाज सुरीली होगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
19 को होगा हेल्दी बेबी शो का आयोजन
महोत्सव में हेल्दी बेबी शो का आयोजन 19 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से बागला कॉलेज के मैदान में होगा। विभिन्न श्रेणियों में मानक के अनुसार निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को हेल्दी बेबी के रूप में चुना जाएगा। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है। यह प्रतिस्पर्धा कुल 50 अंक की होगी। मानक के आधार पर चार हेल्दी बेबी का चयन किया जाएगा।