फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसान को घेरकर की फायरिंग, आठ पर मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव रतिभानपुर में बृहस्पतिवार की सुबह खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान को छह हमलावरों ने घेर लिया और तमंचों से फायरिंग कर दी। गोली लगने से किसान मौके पर लहूलुहान होकर गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस मामले में छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




गांव निवासी बृजेश पुत्र हीरालाल खटीक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे वह खेत से चारा लेकर आ रहे थे। तभी गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राम सिंह, मुनेश पुत्र रामसिंह, आशू उर्फ आशीष, सौरभ पुत्रगण बलराम, बलराम पुत्र सोनपाल, विशाल पुत्र नामालूम और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।



कारण पूछा तो आरोपियों ने उन पर कई फायर किए, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका भाई इंदल उन्हें बचाने आया। भाई को देखकर यह लोग उसे मरा समझकर भाग गए। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें