हाथरस रोड स्थित पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के आवास पर रविवार को संत प्रवचन कार्यक्रम हुआ। संत विष्णु चेतन महाराज ने यहां मौजूद श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने एक गीत सुनाया- ऐ समय के चांद तारों, न बुझाओ जुगनुओं को, मेरी आरजू यही है, मेरा गांव जगमगा दो। मेरा गांव बच सके तो मेरी झोपड़ी जला दो..।
उन्होंने कहा कि रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है। घरों में सौहार्द कम हो रहा है। इसलिए अपने परिवार, समाज और गांव में प्रेम, सहयोग और सम्मान का वातावरण बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने, विवादों को सुलझाने और समाज में शांति बनाकर रखने का आह्वान किया। सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।