सुबह साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। आसपास के घरों में जगार हो गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस, अग्निशमन विभाग व बैंक अधिकारियों को दी।
हाथरस शहर की घनी आबादी वाले बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देखकर आसपास रहने वालों में खलबली मच गई। आग से बैंक में रखे कंप्यूटर, दस्तावेज व फर्नीचर जल गए। अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन
पूरे दिन दिन कामकाज प्रभावित रहने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह जानकारी होने पर बैंक के उच्चाधिकारी यहां पहुंचे और अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया।
शहर की घनी आबादी वाले बुर्जवाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा में सुबह साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक के अंदर से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। आसपास के घरों में जगार हो गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस, अग्निशमन विभाग व बैंक अधिकारियों को दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जब तक आग बुझी, तब तक बैंक में रखे कई कंप्यूटर, दस्तावेज व काफी फर्नीचर जलकर पूरी तरह से राख हो गया। बैंक अधिकारियों ने तुरंत ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दोपहर में अन्य जिलों से बैंक के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए और अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया।
बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तुरंत ही अग्निशमन की गाड़ी को रवाना किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया है। -राजकुमार वाजपेयी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी