कन्हैया चौधरी अपने छोटे भाई के साथ दुकान से मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। गांव के पास महादेव मन्दिर पर पीछे से मोटर साइकिल पर सवार सुरेन्द्र तथा दो अज्ञात अन्य व्यक्ति आए और उन्होंने मोटरसाइकिल रोक कर अचानक उसे उसके छोटे भाई पवन चौधरी को मार पीट करना शरू कर दिया ।
मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्तियों ने रोका। एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल सवारों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर अज्ञात भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के गांव टुकसान निवासी कन्हैया चौधरी पुत्र वीर पाल सिंह ने कोतवाली में शिकायत की है। शिकायत में उसने कहा है कि वह अपने छोटे भाई के साथ 18 फरवरी शाम साढ़े सात बजे अपनी दुकान से मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे। गांव के पास महादेव मन्दिर पर पीछे से मोटर साइकिल पर सवार सुरेन्द्र पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी नगला कुवँरजी तथा दो अज्ञात अन्य व्यक्ति आए और उन्होंने मोटरसाइकिल रोक कर अचानक उसे उसके छोटे भाई पवन चौधरी को मार पीट करना शरू कर दिया ।
मारपीट में उसके गर्दन एवं बांए कान और पैर में चोट लगी है। वह जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गये है । कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।