फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंगलामुखियों में मारपीट, छह से ज्यादा घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नेग मांगने को लेकर सोमवार को मंगलामुखी आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। छह से अधिक मंगलामुखी घायल हो गए। पुलिस ने घायल मंगलामुखियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। वहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बे में पहले भी नेग मांगने को लेकर मंगलामुखी आपस में भिड़ चुके हैं। सोमवार को कस्बा के बजरिया मोहल्ले में मंगलामुखी नेग मांग रहे थे, तभी वहां दूसरे गुट के मंगलामुखी भी पहुंच गए। इनमें आपस में विवाद हो गया। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। भीड़ ने मंगलामुखियों को काफी समझाया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था।
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मोनिका, अनीता शर्मा, कंचन अग्रवाल, सिमरन शर्मा, चुटकी, गुड़िया, शांति शर्मा, अशोक कुमार उर्फ मनचली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों का पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। अशोक कुमार उर्फ मनचली की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें