पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से होली के मौके पर मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन कुल 16 फेरों के लिए सप्ताह में एक दिन किया जाएगा।
यह ट्रेन संख्या 09075/09076 का संचालन मुंबई सेंट्रल से 12, 19, 26 मार्च, 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई तथा 04, 11, 18 एवं 25 जून प्रत्येक बुधवार और काठगोदाम से 13, 20, 27 मार्च, तीन, 10, 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 15, 22, 29 मई तथा 05, 12, 19 एवं 26 जून प्रत्येक बृहस्पतिवार को 16 फेरों के लिए किया जाएगा।
यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.07 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में काठगोदाम से 17.30 बजे चलकर हाथरस सिटी पर 23.50 बजे पहुंचेगी। अगले दिन 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पर पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक इज्ज्तनगर संजीव शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो कोच लगाए जााएंगे।