फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कोतवाली के पास चले लात-घूंसे, छह घायल

Thu, 30 Nov 2023 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर में रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथरस कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर में रूपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया। 

विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के भूरापीर गली नंबर तीन निवासी फहीम का आरोप है कि वह मजदूरी के रूपए अपने पड़ोसी से लेने गया था। लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हेा गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी ड़डे चले। मरपीट में फहीम, रूकसाना पत्नी करीम, मंतसा पुत्री करीम, अमन पुत्र इंसाफ घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायालों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। इधर, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अठवरिया बाद में खेत की मेंड काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सावित्री पत्नी ओमप्रकाश व ओमप्रकाश पुत्र किशनलाल घायल हो गए। दोनों घायालों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चले लात घूंसे
हाथरस कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। दो युवक अलीगढ़ रोड पर पैदल कहीं जा रहे थे। अलीगढ़ रोड पर कोतवाली हाथरस गेट से चंद कदमों की दूरी पर बाइक पर जा रहे कुछ युवकों पर पैदल चल रहे युवकों ने कुछ टिप्पणी कर दी। इससे बाइक सवार आग-बबूला हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लात घूंसे चले। मौके पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद युवक इधर-उधर हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें