फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कीचड़ डालने को लेकर चले लाठी-डंडे, जमकर हुई मारपीट, चार घायल

Sun, 11 Feb 2024 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक घर के बाहर कीचड़ डालने को लेकर विवाद हुआ। पहले तो इन लोगों में गालीगलौज हुई और उसके बाद देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी में 11 फरवरी की दोपहर को घर के बाहर कीचड़ डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान वहां जमकर लाठी और डंडे चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

विज्ञापन


शहर से लगे तमनागढ़ी में दोपहर को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जाता है कि यह विवाद एक घर के बाहर कीचड़ डालने को लेकर हुआ। पहले तो इन लोगों में गालीगलौज हुई और उसके बाद देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। 

दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में शीतल पुत्र अनिल, निमेष पत्नी अनिल, मधु शर्मा पत्नी सुभाष चंद व सुभाष चंद पुत्र चौखेलाल निवासीगण तमनाढ़ी घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया। पुलिस द्वारा घायलों का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें