आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट एक कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।-अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।
पिता-पुत्र और भांजे की मौत से दो परिवारों में मचा कोहराम
हादसे में हुई पिता-पुत्र और भांजे की मौत के बाद दो परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी पर दोनों के परिवारों के लोग और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
हादसे के बाद शादी के परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सासनी क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरसै में एक शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित होना है। शादी कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को वहां प्रतिभोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में ही भाग लेने वीरपाल अपने अपने बेटे अंशू व भांजे अमन के साथ जा रहे थे। जिसने भी भीषण हादसे की खबर सुनी, वह जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा।