फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेला से लौट रहे पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान, एक युवक हिरासत में

Fri, 06 Oct 2023 07:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नगला बेलनशाह निवासी विकास पुत्र राजन लाल बृहस्पतिवार की रात को अपने बेटे युवराज के साथ दाऊजी मेला देखने गए थे। वह बेटे को लेकर हलुवा पराठा की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि तभी छह युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के दाऊजी मेला को देखकर वापस घर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने दोनों-पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला भी किया। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नगला बेलनशाह निवासी विकास पुत्र राजन लाल बृहस्पतिवार की रात को अपने बेटे युवराज के साथ दाऊजी मेला देखने गए थे। वह बेटे को लेकर हलुवा पराठा की दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि तभी छह युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। इन युवकों ने सिर पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। 

कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एक युवक को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपी वहां से भाग गए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है। कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें