फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

विज्ञापन
बैरियर से पैदल डीएम को ज्ञापन देने जाते किसान यूनियन के लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के बाद किसान नेताओं की अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में किसानों ने कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट में धरना दिया और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। किसानों के इस प्रदर्शन के चलते पूरा प्रशासन अलर्ट रहा।
पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू के नेता मलखान सिंह की अगुवाई में काफी किसान सासनी में पराग डेयरी के निकट एकत्रित हो गए। यह किसान काफी ट्रैक्टर व ट्रालियों में सवार होकर आए थे। इन किसानों ने वहां से कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर दिया। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अधिकारी काफी पुलिस फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट से पहले पहुंच गए और वहां सड़क पर बैरियर लगवा दिए गए। किसान जब अपने ट्रैक्टरों को लेकर वहां पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें बैरियर पर रोक दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के द्वारा रोके जाने के बाद किसान सड़क किनारे एक ऊसर जमीन में नारेबाजी करने लग गए। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टरों पर खड़े होकर साथ आए अन्य किसानों को संबोधित किया। संबोधन के काफी देर बाद प्रशासन की सहमति से कई दर्जन किसान व संगठन के लोग कलेक्ट्रेट पर आ गए। कलेक्ट्रेट पर आने के बाद किसान परिसर में बैठ गए और फिर से संबोधन शुरू कर दिया। कुछ देर कलेक्ट्रेट में संबोधन के बाद प्रशासन अधिकारियों के साथ दर्जन भर से ज्यादा किसान डीएम कार्यालय में अपना ज्ञापन देने पहुंच गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हाथरस जनपद के किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए आए हैं। जिसमें उन्होंने अपनी मांग रखी है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कानून को तत्काल वापस ले। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी लेते हुए कानून बनाया जाए। धरना प्रदर्शन में शहीद हुए किसानों को एक सरकारी नौकरी व दस लाख रुपये की धनराशि दी जाए। इस मौके पर इस मौके पर काफी तादाद में किसान शामिल थे।

भीड़ के साथ ज्ञापन न देने जाने पर कलेक्ट्रेट में धरना देते किसान।- फोटो : HATHRAS

कलेक्ट्रेट पर किसानों को जाने से पहले रोकने की कोशिश करती पुलिस।- फोटो : HATHRAS

कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाने के लिए एसडीएम सदर से बात करते किसान यूनियन के नेता।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें