फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी के चबूतरे पर कब्जे से भड़के किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित अनाज उपमंडी में रविवार को भाकियू (चढूनी) के नेताओं ने किसानों संग पहुंचकर चबूतरों पर व्यापारियों के कब्जे को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर धरना-प्रदर्शन कर चबूतरों को खाली कराने की मांग की। इस दौरान मंडी प्रभारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नोकझोंक भी हुई। मंगलवार तक चबूतरे खाली कराने का अल्टीमेटम देकर किसान नेता वहां से चले गए।
विज्ञापन


अनाज मंडी में अनाज रखने के लिए तीन टिन शेड युक्त चबूतरे हैं। व्यापारियों ने इन चबूतरों पर अपनी-अपनी जगह पर लोहे की जाली लगवानी शुरू कर दी है। इसी के विरोध में रविवार दोपहर भाकियू (चढूनी) ग्रुप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पाल सिंह व जिलाध्यक्ष बंटी जादौन के नेतृत्व में किसानों ने चबूतरे को कब्जा मुक्त कराने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मंडी प्रभारी जय श्री चौहान मौके पर पहुंची। शैलेंद्र पाल सिंह ने चबूतरों को व्यापारियों को दिए जाने संबंधी आदेश और प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। पूछा कि दो चबूतरों पर 40 दुकानें कैसे बन गईं। किसान नेताओं ने उन्हें किसान विरोधी बताते हुए ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। इसके बाद धनीपुर मंडी से पहुंचे अशोक शर्मा को ज्ञापन देकर मंडी प्रभारी पर तत्काल कार्रवाई करने तथा मंगलवार तक चबूतरे से कब्जा हटवाने की चेतावनी दी। कहा कि मंगलवार तक प्रभावी कार्रवाई हुई तो अलीगढ़ आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे। साथ ही चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग करेंगे। ऐसा न होने पर यूनियन खैर विधानसभा में चुनाव का बहिष्कार करेगी। इस अवसर पर लोकेश ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, सौरभ शर्मा, ललित प्रताप सिंह, प्रिंस कुमार, विवेक आदि उपस्थित रहे।

मंडी में चबूतरों को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर व्यापारियों को दिया गया है, जो किराया जमा करते हैं। बीते दिनों सामान चोरी हो जाने की घटनाओं को देखकर व्यापारी लोहे की जालियां लगवा रहे थे, इसी को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। जय श्री चौहान, मंडी प्रभारी हरदुआगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें