संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुर्रका के मजरा गढ़ी राधे में एक आवारा सांड ने भैंसों पर हमला बोल दिया। भैंसों को बचाने गए एक किसान को भी सांड ने सींगों पर उठाकर पटक डाला, इससे सांड के सींग किसान के पेट में घुस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव गढ़ी राधे निवासी मनमोहन पुत्र फूल सिंह ने अपने घर के सामने जब अपनी भैंसों पर सांड को हमला करते हुए देखा तो वह अपनी भैंसों को बचाने के लिए पहुंच गया और सांड को भगाने लगा, लेकिन इसी दौरान गुस्साए सांड ने मनमोहन पर ही हमला बोल दिया। सांड ने मनमोहन को सींगों पर उठाकर पटक दिया, जिससे मनमोहन के पेट में सांड के सींग घुस गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालस ले जाया गया, जहां उसके पेट में नौ टांके आए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।