फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से रोष, ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
एक्सईएन विद्युत को ज्ञापन सौंपते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी व लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष भर गया है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर ने किसानों के साथ पहुंच कर बिजली विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में तीन चार घंटे की ही बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे किसानों की फसलों की ठीक ढंग से सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं मिलने से किसान मजबूरी में दमकल से सिंचाई करा रहे हैं। विद्युत कटौती के बाद भी विभाग के द्वारा हजारों के बिल भेज जा रहे हैं। सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही विद्युत कटौती में सुधार नहीं किया गया तो वे किसानों के साथ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें