संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव कूपा खुर्द में बुधवार की रात चोर एक मकान से हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
गांव कूपाखुर्द निवासी छत्तर सिंह पुत्र चोब सिंह ने तहरीर में बताया कि घटना 26 अगस्त की रात की है। परिवार के सभी लोग गांव मौनियां सादाबाद में अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शाम करीब सात बजे गए हुए थे, अज्ञात चोर ने उसके मकान के बाहर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश कर कमरे व कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी आधा तोले के सोने की जंजीर, अंगूठी, पायल, कौंधनी के अलावा 15 हजार रुपये चुरा ले गए। जब वे लोग बृहस्पतिवार को लौटकर घर आए तो देखा कि सभी सामान साफ थे। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को भी दी।