फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शौच को जा रहे किसान पर गिरी बिजली, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 30 Sep 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
मृतक किसान प्रेम प्रकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत गांव चरणपुरा में 30 सितंबर की सुबह तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से झुलस कर किसान की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चरणपुरा निवासी 55 वर्षीय किसान प्रेम प्रकाश पुत्र बाबूलाल 30 सितंबर सुबह शौच के लिए अपने खेतों पर जा रहा था। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बिजली तेज आवाज के साथ किसान के ऊपर गिरी। 

बिजली गिरने से किसान पूरी तरह से झुलस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान की मौत के बाद खेत पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। किसान के परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें