फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बारिश के साथ चमकी बिजली, सिग्नल के उड़े फ्यूज, हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकी बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस

Tue, 30 Sep 2025 01:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश के दौरान बिजली चमकने से सिग्नल का फ्यूज उड़ गया। हाथरस जंक्शन के आउटर पर पांच मिनट और स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनट रूकी। जिसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : रेलवे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से बनारस जा रही 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस हाथरस जंक्शन स्टेशन के आउटर पर अचानक रुक गई। जहां सिग्नल न मिलने के चलते ट्रेन करीब 5 मिनट तक रुकी रही। स्टैंड को मैन्युअल सिग्नल के आधार पर हाथरस जंक्शन स्टेशन तक लाया गया। वहां करीब एक मिनट रुकने के बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को सुबह से हो रही बारिश के दौरान चमकी बिजली के कारण सिग्नल के कुछ फ्यूज उड़ गए, जिसके कारण तकनीकी दिक्कत आ गई। जिसके चलते करीब चार ट्रेनों को मैन्युअल सिग्नल के जरिए रवाना किया गया। 

आरपीए प्रभारी हाथरस जंक्शन स्टेशन डीपी सिंह का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस को एक मिनट रोकने के बाद रवाना कर दिया गया है। ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें