फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दो दिन से लापता किसान, पेड़ से लटका मिला शव, उधार लेने वाला व्यक्ति कर रहा था परेशान

Thu, 20 Jun 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों को लेकर वह लगातार परेशान कर रहा था। किसान अपने घर से निकल गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक किसान हुबलाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से दो दिन से लापता किसान का शव 20 जून को अहवरनपुर-नयाबांस मार्ग स्थित नहर के पास खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
परिजनों के मुताबिक कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा बिसाना निवासी हुबलाल (50) पुत्र रोशनलाल ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों को लेकर वह लगातार परेशान कर रहा था। 18 जून को हुबलाल अपने घर से निकल गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

20 जून सुबह गांव अहवरनपुर-नयाबांस मार्ग स्थित नहर के पास खेत में उनका शव पेड़ के सहारे लटका मिला। आसपास के ग्रामीणों ने शव को जैसे ही देखा तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पड़े से नीचे उतरवाया। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर शव की शिनाख्त हुबलाल के रूप में हुई। 

प्रथम दृष्टया व्यक्ति द्वारा खुदकुशी किए जाना प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें