फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव, कमरे का दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा

Thu, 20 Jun 2024 08:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक किराए पर पत्नी के साथ रहते थे। सादाबाद के एक कोल्ड स्टोर में काम करते थे। उनका शव कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के सलेमपुर रोड स्थित महावीर गली में किराए के मकान में रह रहे युवक का शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

 
हाथरस के सींकनापान गली निवासी विमल बंसल पुत्र चुन्नी लाल बंसल सादाबाद में सलेमपुर रोड स्थित महावीर गली में एक सेवानिवृत्त सैनिक के मकान पर किराए पर पत्नी के साथ रहते थे। सादाबाद के एक कोल्ड स्टोर में काम करते थे। 20 जून सुबह सात बजे उनका शव कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें