फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूमि को हड़पने के लिए कराया फर्जी बैनामा, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दादी का स्वर्गवास होने के बाद दोनों बेटे भूमि के स्वामी हो गए। उनमें से बड़े बेटे की मृत्यु हो गई। उसके भाग में उनके दो बेटे और पत्नी हैं। गांव की मालती ने अनाधिकार कब्जा करने एव उस पर निर्माण करने का प्रयास किया। वह फर्जी बैनामा दिखाने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर गांव सलेमपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र छीतरिया ने गांव निवासी मालती, राजवीर, हंवीर, अरविंद, राजेश, लाला, जगदीश प्रसाद और समरवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर भूमि हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में सुनील ने कहा है कि उनकी सलेमपुर में जमीन है और वह उस पर काबिज हैं। यह भूमि उनकी सगी दादी स्व. हरिप्यारी देवी के नाम थी। दादी ने 20 अगस्त 1996 को एक पंजीकृत वसीयत उनके पिता छीतरिया एवं चाचा ओमप्रकाश के नाम बनाई थी। दादी का स्वर्गवास होने के बाद उनके पिता छीतरिया एवं चाचा ओमप्रकाश इस भूमि के स्वामी हो गए। उनके पिता की मृत्यु 20 मई 2002 को हो गई।

इसके उपरांत मृतक छीतरिया के भाग के स्वामी वह, उनका भाई और उनकी मां हैं। 30 दिसंबर को उनके ही गांव की मालती अपने पुत्र राजवीर, हंवीर, अरविंद, राजेश, लाला को लेकर उनकी इस भूमि पर आई और अनाधिकार कब्जा करने एव उस पर निर्माण करने का प्रयास किया। यह लोग कूटरचित बैनामा दिखाने लगे।
विज्ञापन


जब उन्होंने तहसील जाकर जानकारी की तो पता चला कि नामजदों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी से राजस्व कर्मियों से साठगांठ कर उनके पिता के स्थान पर इस भूमि में मिहीलाल का नाम दर्ज करा लिया और फर्जी बैनामा करा लिया। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें