फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसपी ने किए कई थाना प्रभारी फेरबदल

Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को कई थाना प्रभारियों व प्रभारी निरीक्षकों का तबादला किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक बनाया है। एसओजी प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम को कोतवाली सदर प्रभारी बनाया है। विजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक चंदपा व विपिन चौधरी को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया है। शिव कुमार शर्मा को वाचक पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक ममता को थानाध्यक्ष मुरसान बनाया है। ऋषिपाल सिंह को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल बनाया गया। केशव दत्त शर्मा को क्राइम ब्रांच, दुर्वेश सिंह को थाना साइबर क्राइम भेजा है। आदित्य शंकर तिवारी को निरीक्षक अपराध हाथरस गेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें