फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती शारीरिक मानक परीक्षा: हाथरस में अलीगढ़ का फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस भर्ती के लिए डीवी/पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ईकेवाईसी, फोटो और फिंगर प्रिंट का मिलान होना जरूरी है। आरोपी इन तीनों में से किसी भी मापदंड पर खरा नहीं उतर सका।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन में चल रही आरक्षी भर्ती की शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी प्रक्रिया) में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। फिंगर प्रिंट, ईकेवाईसी और फोटो का मिलान न होने से इसका खुलासा हुआ। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पकड़ा गया अभ्यर्थी विशाल शर्मा पुत्र राकेश निवासी खगोई थाना लोधा अलीगढ़ का रहने वाला है। हाथरस पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता एवं अभिलेखीय संवीक्षा प्रक्रिया चल रही है। विशाल ने इसमें सेंध लगाने की कोशिश की। इस मामले में डीवी/पीएसटी के अधिकारी सलामुद्दीन खान ने थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। लिखित परीक्षा में भी यही शामिल हुआ था या किसी और ने परीक्षा दी थी, इसकी जांच शुरू हो गई है।

इस संबंध में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि डीवी/पीएसटी प्रक्रिया में एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस भर्ती के लिए डीवी/पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ईकेवाईसी, फोटो और फिंगर प्रिंट का मिलान होना जरूरी है। आरोपी इन तीनों में से किसी भी मापदंड पर खरा नहीं उतर सका।
विज्ञापन


बोला आरोपी, फोटो खिंचवाते समय पहनी थी विग
फोटो, फिंगरप्रिंट और ईकेवाईसी का मिलान नहीं होने पर अधिकारियों ने भर्ती के लिए नामित एजेंसी से बात की वहां से भी डाटा का मिलान न होने की बात कही गई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रवेश फार्म पर लगाने के लिए फोटो खिंचवाते समय उसने बिग पहनी हुई थी। इसलिए उसके फोटो का मिलान नहीं हो पा रहा है। लेकिन इससे अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें