फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, छोटे भाई की जगह दे रहा था पेपर, मुकदमा दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 10:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के भौतिक विज्ञान के पेपर में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सादाबाद क्षेत्र के गांव नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के दौरान 4 मार्च को शाम की पाली में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विद्यालय में कक्ष निरीक्षक अरुण कुमार एवं दिनेश कुमार ने एक परीक्षार्थी को दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ लिया। इसकी शिकायत उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक कॉलेज के प्रधानाचार्य महावीर सिंह को दी। सूचना पर तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर एवं उनके साथ एक सेक्टर मजिस्ट्रेट  विद्यालय पहुंच गए। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गढ़ी गुमानी बताया। वह उसके छोटे भाई प्रमोद के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। भाई महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई का छात्र था। केंद्र व्यवस्थापक महावीर सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी पैत खेड़ा खंदौली जिला आगरा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें