फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों देखा हाल: हादसा हुए बीते 72 घंटे, घटना का मंजर याद कर आज भी कांप जाते हैं प्रत्यक्षदर्शी

Fri, 05 Jul 2024 05:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

साकार हरि के सत्संग के बाद हुए हादसे को 72 घंटे से अधिक बीत गए, पर अभी तक घटना के प्रत्यक्षदर्शी उस समय समय को याद कर कांप जाते हैं। उस दिन सुबह सब ठीक था, सत्संग के अंत होने पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
हादसे से पहले सत्संग में भीड़ का नजारा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में हुई घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाबा की गाड़ी निकलने के बाद पहियों की धूल छूने के लिए महिलाएं भागीं। इस कारण वहां भगदड़ के हालात बने। घटना का मंजर याद कर अनुयायी कांप जाते हैं। वह उन भयावह दृश्यों को भूल नहीं पा रहे हैं, जो उन्होंने मौके पर देखे थे।

विज्ञापन


हाथरस के गांव नगला बेरिया निवासी विशंभर सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र से रवाना हुई बस में बैठकर सत्संग में गए थे। यहां जब बाबा निकले तो उनकी गाड़ी के पहिये की धूल को लेने के लिए महिलाएं दौड़ीं। इस कारण यह हादसा हुआ। मैं जहां मौजूद था, वहां कुछ महिलाएं गर्मी से बेहोश हुई थीं। उनके ऊपर पानी डालकर उन्हें बचाया। मैं जिस जगह पर था, वहां से भगदड़ कुछ दूरी पर हुई थी। हम सब लोग वहां से सही सलामत निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस के गांव नगला बोझा निवासी सीता देवी ने बताया कि वह महिलाओं को बैठाने का काम कर रही थीं। जब बाबा की गाड़ी निकल गई तो काफी महिलाएं बाबा की ओर भागने लगीं। इनको देखकर हम लोग एक ओर हट गए। सड़क से होकर हम वहां से निकल आए। बाद में हमें पता चला कि सत्संग में कुछ लोग मर गए हैं। सीता का दावा है कि 20 साल पहले बच्चा बीमार हो गया था। तब आगरा से उनकी भाभी ने पानी लाकर दिया, उससे बच्चा सही हो गया। तब से वह यहां से जुड़ गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें