हाथरस हादसे पर होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति हाथरस आए। होमगार्ड मंत्री ने हादसे में घायल लोगों से इलाज की जानकारी ली। एक घायल ने अस्पताल में सही से उपचार न मिलने की शिकायत की।
सिकंदराराऊ हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए 4 जुलाई्र्र्र्र्र्र्र्र्र को प्रदेश के होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति बागला जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात की।
विज्ञापन
एक घायल ने अस्पताल में सही से उपचार न मिलने की शिकायत की। मंत्री ने अधिकारियों को पीड़ितों का समय से और समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार इस घटना को लेकर बेहद गंभीर है।