फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजलीघर में हुआ धमाका, 10 गांवों की आपूर्ति करीब 12 घंटे रही ठप

Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

13 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे मरम्मत कार्य पूरा किया जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लगभग 12 घंटे तक रति का नगला, कस्बा हाथरस जंक्शन, दरियापुर, हाजीपुर, अलीपुर सहित 10 गांवों की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के रति का नगला बिजलीघर में 12 नवंबर देर रात अचानक हुए धमाके से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुईं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। करीब 10 गांवों की आपूर्ति करीब 12 घंटे ठप रही।  

विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर में आई गंभीर तकनीकी खराबी के चलते काम में काफी समय लग गया। 13 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे मरम्मत कार्य पूरा किया जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। 

इस दौरान लगभग 12 घंटे तक रति का नगला, कस्बा हाथरस जंक्शन, दरियापुर, हाजीपुर, अलीपुर सहित 10 गांवों की बिजली बाधित रही। बिजली विभाग के एसडीओ सलेमपुर ओमप्रकाश ने बताया कि अतिरिक्त उपकरण मंगवाने के बाद खराबी को सही करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें