फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: ट्रक की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, नीचे दबकर चालक की मौत

Thu, 13 Nov 2025 10:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीछे से आ रहे ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक बस के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
एनएच 34 एटा रोड पर साइड में पलटी पड़ी रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर 13 नवंबर की सुबह करीब छह बजे ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके नीचे दबकर चालक जयवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित चार यात्री घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा डिपो की बस एटा से नोएडा जा रही थी। इसमें परिचालक सहित कुल चार यात्री सवार थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही यह बस गांव उमरावपुर के समीप पहुंची तो इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। चालक जयवीर सिंह निवासी गांव मिलावली एटा बस के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक हिमांशु व उसमें अन्य चार सवारी आंशिक रूप से घायल हो गई। 
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें