मान्यता संबंधी प्रकरण का निर्धारित सीमा में निस्तारण न करने पर बीएसए ने दो खंड शिक्षाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। दोनों को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना है।
बीईओ नगर क्षेत्र सुल्तान अहमद व बीईओ सहपऊ पूनम चौधरी द्वारा नवीन मान्यता दिए जाने के लिए प्रकरण को निर्धारित दस दिन से अधिक लंबित रखने पर शिक्षा निदेशक बेसिक ने 20 जनवरी को नाराजगी व्यक्त की थी। शिक्षा निदेशक ने बीएसए को दोनों बीईओ से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बीएसए स्वाति भारती ने दोनों बीईओ को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है।