फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पति के साथ मायके से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कासगंज रोड पर कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल बिजलीघर के निकट सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे बाइक से कासगंज से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे दंपती को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



अलीगढ़ जिले के थाना बरला क्षेत्र के गांव फुसावली निवासी अनीता (38) पत्नी ओंमकार बाइक से अपने मायके कासगंज से अपनी ससुराल बरला जा रही थीं। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक नगला जलाल बिजलीघर पर पीछे से तेज गति से आती कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं।


उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चला रहे उनके पति ओंमकार के घुटने में चोट आई है। उनका स्थानीय सीएचसी में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें