खेत के किनारे पर कुछ लोगों ने खोदाई कर उसकी मिट्टी डाल दी। इसके आसपास कुछ जानवरों की हड्डी व शराब की खाली बोतलें मिलीं। इस कारण ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे शव दबा होने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर के निकट जमीन में शव दबा होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कराके इलाके को सील कर दिया और इसकी खोदाई शुरू कराई, लेकिन शाम तक खोदाई में कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन
12 मार्च की सुबह गांव निवासी गुलवीर के एक खेत के किनारे पर कुछ लोगों ने खोदाई कर उसकी मिट्टी डाल दी। इसके आसपास कुछ जानवरों की हड्डी व शराब की खाली बोतलें मिलीं। इस कारण ग्रामीणों ने मिट्टी के नीचे शव दबा होने की आशंका जताई और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर काफी भीड़ भी जुट गई।
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचीं थानाध्यक्ष ममता सिंह ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी। मौके पर राजस्व और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में इस स्थल पर खोदाई कराई गई। जब शाम तक यहां कुछ नहीं निकला तो पुलिस वापस चली गई। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं।