फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

Thu, 13 Mar 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तिलौठी में मंगलवार की शाम को 33 वर्षीय सुधा देवी पत्नी भुवनेश कुमार उर्फ मनोज ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसको उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग आगरा के छलेसर से यहां पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर सुधा को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। सुधा के पिता महेशचंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपनी बेटी की शादी भुवनेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे और उनकी बेटी को आए-दिन पीटते रहते थे। उनकी बेटी के एक बेटी और एक बेटा भी है। पिता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें