अतिक्रमण हटवाने के लिए यातायात पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को भी शहर में अभियान चलाया। सीओ यातायात हिमांशु माथुर के नेतृत्व में शहर के तालाब चौराहा, मथुरा रोड, घंटाघर, बांस मंडी में टीम ने अतिक्रमणकारियों के सामान को जब्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी। कार्रवाई से इन बाजारों में खलबली मची रही।
मंगलवार को यातायात पुलिस और नगर पालिका की टीम ने शहर के तालाब चौराहा, घंटाघर, बांस मंडी, मथुरा रोड, मधुगढ़ी और घास मंडी में अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान टीम ने नाले-नालियों और फुटपाथ पर हो रहे कच्चे-पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया और अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। संवाद