फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रांसफॉर्मर में आग से 10 घंटे ठप रही बिजली

Wed, 29 May 2024 04:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के तरफरा रोड पर ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर की घनी आबादी वाले तरफरा रोड पर सोमवार की देर रात 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर और बंच लाइन में आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल ट्रांसफॉर्मर में लगी आग बुझाई। ट्रांसफॉर्मर फुंकने से तरफरा रोड सहित कई इलाकों की बिजली 10 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





सोमवार की देर रात तरफरा रोड पर लगे ट्रांसफॉर्मर से निकली आग की लपटों ने बंच केबल को भी चपेट में ले लिया। यह देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग को दी। विद्युत विभाग अधिकारियों ने तुरंत ही आपूर्ति को बंद कराया। दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग बुझाई जा सकी।



ट्रांसफॉर्मर फुंकने से तरफरा रोड, जलेसर रोड, लवकुश नगर, शिव कॉलोनी सहित आसपास के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति 10 घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। रात में लोग चैन से सो नहीं सके। सुबह लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह होते-होते अधिकांश घरों में पानी की टंकियां भी खाली हो गईं। ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकते रहे। हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन






ट्रांसफॉर्मर का स्थान बदलवाने के लिए किया हंगामा

मंगलवार की दोपहर को जब विद्युत विभाग के अधिकारी फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए तरफरा रोड पर पहुंचे तो ट्रांसफॉर्मर का स्थान बदलवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि ट्रांसफॉर्मर घनी आबादी में रखा हुआ है। इससे कभी यहां हादसा हो सकता है। लिहाजा इस ट्रांसफॉर्मर को यहां से हटवाकर किसी दूसरे अन्य स्थान पर रखवाया जाए। बाद में अधिकारियों ने जैसे-तैसे स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर ट्रांसफॉर्मर रखवाया जा सका।






आए-दिन बंच केबल में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। सोमवार रात को आग लगने के बाद ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। पूरी रात बिना बिजली के काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-लालाराम, निवासी तरफरा रोड।






भीषण गर्मी में बिजली संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रही। सोमवार देर रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने से पूरी रात और सुबह तक बिजली बाधित रही। बिजली नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-महेशचंद्र, निवासी तरफरा रोड।






सोमवार देर रात तरफरा रोड पर रखा 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर आग लगने के बाद फुंक गया था। इसके चलते कुछ इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवा दिया गया और इसकी जगह नया ट्रांसफॉर्मर रखवा दिया गया।
विज्ञापन

-संदीप यादव, उपखंड अधिकारी द्वितीय शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें