फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बकाया वसूलने गई विद्युत टीम को पीटा, हंगामा

Wed, 22 May 2024 03:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद के ऊघई विद्युत उपकेंद्र की टीम के साथ गांव बढ़ार में मारपीट की गई। इस संबंध में ऊघई विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता कौशल गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




तहरीर में अवर अभियंता ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ मंगलवार को बढ़ार गांव में बकाया बिलों को जमा करवाने के लिए शिविर लगाने पहुंचे। गांव में मछला देवी पत्नी सोरन सिंह पर 19098 रुपये बकाया था। बकाया बिल जमा न करने पर लाइन काटने की कहने मात्र से ही इस परिवार के लोग भड़क गए। मौके पर नत्थी सिंह पुत्र देवी सिंह, सहरूद्दीन पुत्र नसरूद्दीन, आकाश उर्फ भोला पुत्र दलवीर सिंह, बनी सिंह पुत्र सौदान सिंह, रनवीर सिंह पुत्र सोरन सिंह के साथ तकरीबन 10-12 पुरुष व 10-12 महिलाओं ने टीम पर हमला कर दिया।



लात-घूंसे, लाठी-डंडे व पत्थरों से टीम के सदस्यों को पीटा। सरकारी कागजात जैसे बिल, बकायेदारों की सूची, मीटर सीलिंग सर्टिफिकेट बुक को फाड़ दिया। जब इस घटना के साक्ष्य के लिए मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश तो रनवीर सिंह पुत्र सोरन सिंह ने प्रार्थी को पीटा। मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना में राहुल कुमार, शीशपाल और विनीत कुमार को गंभीर चोट लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




टीम में राकेश कुमार, हरेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार एवं संविदा कर्मी लाइनमैन कुलदीप कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, शीशपाल, हरीश कुमार, सूरज कुमार, विनीत कुमार, सोमेश कुमार आदि थे। इस घटना से पहले नत्थी सिंह पुत्र देवीराम ने विद्युत संयोजन के कागज मांगने पर अभद्रता की। कमल सिंह पुत्र गंगाराम पर विद्युत बिल का 67170 रुपये बकाया था। मांगने पर उनके घर पर मौजूद महिलाओं ने अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें