फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अवैध खनन पर कार्रवाई कर लौट रही पुलिस पर हमला, फायरिंग, छुड़ा ले गए ट्रैक्टर-ट्राली

Tue, 21 May 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रैक्टर-ट्राली, पट्टा मशीन और खनन में प्रयोग हो रही मशीनों को लेकर पुलिस टीम लौटने लगी तो गांव में नगली में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर  दिया और ट्रैक्टर ट्राली व उसमें लदी अन्य मशीनों को पुलिस से कब्जे से छीनकर ले गए।
विज्ञापन
गांव नगला मनी में मिट़्टी खोदने वाली मशीन को कोतवाली पर लाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन के मामले में कार्रवाई कर लौट रही पुलिस टीम पर गांव नगला मनी में खनन से जुड़े अराजक तत्वों ने धावा बोल दिया। करीब 50-55 महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की और फायरिंग की। इस दौरान पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ा कर ले गए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को दौड़ा लिया। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस ने 25 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर कातिलाना हमले, बलवे और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोरा चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय को पड़ोसी जनपद एटा के थाना निधौली कलां के गांव मनौरा निवासी नेत्रपाल सिंह के खेत में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। वह लेखपाल सत्यप्रकाश और पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो मौके पर खनन होता मिला। 

आरोपी फरार हो गए, वहां मिली ट्रैक्टर-ट्राली, पट्टा मशीन और खनन में प्रयोग हो रही मशीनों को लेकर पुलिस टीम लौटने लगी तो गांव में नगली में अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर  दिया और ट्रैक्टर ट्राली व उसमें लदी अन्य मशीनों को पुलिस से कब्जे से छीनकर ले गए। सभी आरोपी गांव नगला मनी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें