फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : मुंबई के होटल ताज और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी पर एक हिरासत में, दूसरे की तलाश

Wed, 29 May 2024 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपी रत्नेश को हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गई है। मोबाइल की सिम लोहामंडी आगरा से खरीदी गई थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव देवर पनाखर निवासी एक युवक को मुंबई के ताज होटल , छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने के मामले में हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। धर्मेंद्र नामक मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मंबुई पुलिस नियंत्रण कक्ष में 27 मई को करीब 11 बजे एक कॉल पहुंची थी। कॉल करने वाले ने ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को बम से उडाने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल व एयरपोर्ट की तलाशी शुरू कर दी।  पुलिस को चेकिंग के दौरान कुछ  नहीं मिला। मुंबई में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

जिस नंबर से कॉल आई थी, उसका पता किया तो यह नंबर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की तहसील सिकंदराराराऊ के गांव देवर पनाखर निवासी रत्नेश पुत्र वीरपाल का निकला। सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी रत्नेश को हिरासत में ले लिया है। मुंबई पुलिस उससे पूछताछ करने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गई है। मोबाइल की सिम लोहामंडी आगरा से खरीदी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें