फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 20 दुकानों में चोरी से हो रहा बिजली का प्रयोग

Thu, 19 Dec 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बीचोंबीच स्थित मस्जिद मार्केट में करीब 20 दुकानदारों के चोरी से बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। नयागंज बाजार के कुछ दुकानदार भी वहां से केबल डालकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक दुकानदार ने नाम न उजागर की शर्त पर बताया कि मस्जिद मार्केट में लगभग 30 दुकानदार किराये पर दुकान लेकर कारोबार कर रहे हैं। इस मार्केट में अधिकांश दुकानदार टेलरिंग का कार्य करते हैं। इन्होंने आज तक कोई भी बिजली का कनेक्शन नहीं लिया है, जबकि कपड़ों की सिलाई करने के लिए प्रेस के माध्यम से प्रतिदिन बड़े पैमाने पर बिजली का प्रयोग किया जाता है। उपखंड अधिकारी आफताब आलम का कहना है कि मस्जिद मार्केट में बिजली चोरी की जानकारी मुझे नहीं है। अगर वहां ऐसा हो रहा है तो छापा मारकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें