फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा मंदिर पर कब्जे का वीडियो, सीएम से की अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार

Wed, 18 Dec 2024 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वीडियो के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई जा रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा व्हाट्स एप ग्रुपों में भी प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में दिखाया जा रहा मंदिर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा एक वीडियो इन-दिनों हाथरस ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों में भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि हाथरस के इगलास अड्डा चौराहे के निकट 50 साल से ज्यादा पुराने मंदिर पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां भैंसों का पालन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की भावना आहत हो रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई जा रही है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलावा व्हाट्स एप ग्रुपों में भी प्रसारित हो रहा है। इस बारे में स्थानीय हिंदू संगठनों के नेताओं से भी बात की गई, लेकिन किसी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें