फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, चुनाव भी हुआ

विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में मंचासीन अतिथि व उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाए? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षकोें की समस्याएं उठाई गईं। इस मौके पर संघ का वार्षिक चुनाव भी हुआ। इसमें डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को पांचवीं बार अध्यक्ष और चंद्रवीर सिंह को निर्विरोध जिला मंत्री चुना गया।
सम्मेलन में मैनपुरी से आए चुनाव अधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद दुबे ने अध्यक्ष और मंत्री के साथ-साथ छह जिला उपाध्यक्ष, छह संयुक्त मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक अंकेक्षक के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी व मैनपुरी के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद दुबे, जिला मंत्री मैनपुरी उदयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मैनपुरी मुकेश चौहान, एवं सत्यवीर सिंह यादव का जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार आमौरिया व जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह, बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल सिंह मदनावत ने प्रतीक चिह्न देकर, शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को प्रेमपाल सिंह मदनावत, यतेंद्र कुमार, शोभित जैन, सूरजपाल सिंह, योगवीर सिंह, सुरेशचंद्र मिश्रा, हेमंत शर्मा, मुकेश कुमार, आरके शर्मा, राम प्रवेश यादव, प्रेमचंद्र बघेल ने संबोधित किया। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संचालन जिला मंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया। इस मौके पर शारदा, विश्वकर्मा, संजीव कुमार, रामचरण सिंह, हेमंत शर्मा, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, रोहित कुमार सिंह, अमरनाथ यादव, संजीव शर्मा, संतोष शर्मा, रामकुमार उपाध्याय, योगेंद्र वार्ष्णेय, सुदेश सेंगर, अरविंद चौहान, संतोष तिवारी, शकील अहमद, अखिलेश गौतम, लालाराम गुप्ता, चंद्रगुप्त मौर्य, बसंत सिंह, अजय गौड़, निर्भय कुमार, विकास कौशिक, ज्ञानेंद्र राजपूत, संध्या सिंह, नीतू रानी अग्रवाल, निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें