फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 55 से डॉ. रीना चौधरी निर्विरोध बीडीसी सदस्य बनीं

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ रीना चौधरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला छत्ती बिसावर के क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 55 से डॉ. रीना चौधरी पत्नी इंजीनियर यथार्थ चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। ग्रामवासियों ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन

डॉ. रीना चौधरी पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुवाला चौधरी एवं शीतगृह स्वामी एवं रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी बहादुर सिंह की पुत्रवधू हैं। डॉ. रीना चौधरी गुरुग्राम के एक अस्पताल में ऑप्टोमेट्रिस्ट हैं। उन्होंने भी इस बार राजनीति में अपना भाग्य आजमाया है। उन्हें पहली ही बार में सफलता भी मिल गई। उनका कहना है कि वह अपने वार्ड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें