फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: छात्राओं को दीं सुरक्षा टिप्स, कहा अनजान को अपनी मित्र सूची में न रखें, समूह में स्कूल आएं-जाएं

Mon, 10 Jul 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर अनजान व्यक्ति को अपनी मित्र सूची में शामिल न करने की सलाह दी गई। यदि लड़कियों में अपनी भावनाओं, इच्छाओं तथा किसी अन्य व्यक्ति में विश्वास करने की आदत पर नियंत्रण हो, तो कोई भी व्यक्ति समाज में नारी जाति पर अत्याचार तथा उसका शोषण नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीएस स्कूल में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण की शपथ लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान के आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि पुलिस बालिकाओं की मदद के लिए तैयार है। बालिकाएं निडर और मजबूत बनें। विद्यालय आते-जाते समय समूह में चलें। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्राओं को कहा कि वे घर से बाहर जाते समय सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति उन्हें बिना जान पहचान के अधिक पसंद कर रहा है और उनकी मदद करना चाह रहा है, तो समझ लें कि वह उनके साथ कोई चाल चल सकता है। विकृत मानसिकता वाले लोगों से बचकर रहें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की वूमेन पावर के लिए 1090 और 112 पर कॉल करें।

एसएसआई आदित्य शंकर तिवारी ने छात्राओं को सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर पर अनजान व्यक्ति को अपनी मित्र सूची में शामिल न करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सुधा चौधरी ने स्वयं की रक्षा के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि यदि लड़कियों में अपनी भावनाओं, इच्छाओं तथा किसी अन्य व्यक्ति में विश्वास करने की आदत पर नियंत्रण हो, तो कोई भी व्यक्ति समाज में नारी जाति पर अत्याचार तथा उसका शोषण नहीं कर सकता है। नारी के प्रति बढ़ते हुए अपराधों अत्याचारों व शोषण की स्थिति में नारी स्वयं आंवला बनकर कमजोर बन जाती है। लेकिन भारत सरकार द्वारा नारी जाति की सुरक्षा में उठाए गए कदम से नारी सबला बन रही है। 
विज्ञापन


अपराजिता के माध्यम से नारी जाति को मजबूत होकर सजग रहना है तथा दरिंदों को उनके गंदे इरादे व अत्याचार के विरुद्ध ललकार के सबक सिखाना होगा। इस चुनौती के लिए सभी लड़कियों एवं महिलाओं को एकजुट होकर समाज में अपना वर्चस्व दिखाना होगा। जिससे कि नारी जाति अपनी रक्षा व सुरक्षा स्वयं कर सके। इस क्षेत्र में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए शिक्षित बने और सही गलत की पहचान करना सीखें। 

विद्यालय के अध्यापक रोहिताश पाराशर ने अमर उजाला अखबार के अपराजिता कार्यक्रम की काफी सराहना की और अपनी कविता के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार, राजेश यादव, मनोज सिंह, रजनी परिहार, राहुल शर्मा, शिवओम शर्मा, विशाल भारद्वाज, वेद वीर सिंह, नरेंद्र कौशिक, मीनाक्षी वर्मा, ममता जादौन, मनोज कौशिक, नवाब सिंह, पीयूष शर्मा, गुलशन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें