फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में टक्कर मार डॉक्टरों को पीटा

Sat, 15 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी की क्ष‌त‌िग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित रजवाहे के निकट शनिवार की शाम अनियंत्रित जाएलो कार ने सीएचसी के डॉक्टारों की कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं कार सवारों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट तक कर दी। इसमें एक स्टाफ नर्स जख्‍मी हो गई। 
विज्ञापन


सहपऊ सीएचसी प्रभारी डा. फ्रेंकी शर्मा अपने स्टाफ डा. अवधेश वार्ष्णेय, डा. आनंद माहौर, स्टाफ नर्स पवित्रा कुमारी एवं चालक दीपक शर्मा के साथ कार द्वारा हाथरस सीएमओ आफिस मीटिंग के लिए जा रहे थे। तभी हाथरस रोड पर रजवाहे के निकट सामने से आ रही जाएलो कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

जिससे कार सवार स्टाफ नर्स पवित्रा कुमारी घायल हो गईं हैं। जाएलो कार सवारों द्वारा डॉक्टरों से मारपीट व अभद्रता भी की गई। इससे पूर्व इसी जाएलो कार ने एक मैक्स लोडर वाहन में भी टक्कर मार दी थी, जिससे मैक्स क्षतिग्रस्त हो गयी तथा चालक संजय पुत्र श्यामलाल निवासी बोदला आगरा घायल हो गया।
विज्ञापन


बाद में जाएलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ में जा घुसी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले िलया है जबकि सवार भाग गए। 

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सागर वर्मा पुत्र बालकिशन वर्मा निवासी आनंद नगर, यशपाल सिंह पुत्र गोधन सिंह निवासी नगला चांद कुरसंडा सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु आगरा रेफर किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें