फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीने से रोका तो खुद पर उड़ेला, मौत

Sat, 15 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
acid attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक ने शुक्रवार देर रात पहले खुद तेजाब पीने की कोशिश करने लगा। लोगों ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तेजाब खुद पर उड़ेल लिया। 
विज्ञापन

युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रात में ही आगरा रेफर कर दिया गया। युवक ने शनिवार देर शाम आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

घटना भूरापीर चौराहे की है। युवक का अपने मित्रों से कोई विवाद हो गया था। नशे की हालत में वह कहीं से तेजाब की बोतल उठा लाया। तेजाब लेकर सड़क पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। युवक की हरकत देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


युवक का घर भूरापीर चौराहे के पास ही है इसलिए घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक के हाथ से तेजाब की बोतल छीनने की कोशिश करने लगे। उधर, युवक तेजाब पीकर जान देने की बात कहने लगा। जब लोगों ने उससे बोतल छीनने की कोशिश की तो उसने बोतल मुंह से लगा ली। लोगों ने हिम्मत देखकर बोतल पकड़ ली लेकिन युवक ने बोतल खुद पर उड़ेल ली।

इसके बाद उसका चेहरा, गर्दन और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां से युवक को रेफर कर दिया गया। तेजाब गिरने से युवक 70 फीसदी के करीब जल चुका था।
विज्ञापन


कुछ तेजाब मुंह के अंदर पहुंचने से उसके बचने की उम्मीद डॉक्टरों को कम थी। परिजनों के मुताबिक युवक ने आगरा में उपचार के बाद शनिवार देर शाम अपने प्राण त्याग दिए।

इधर कोतवाल का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें