फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: चिकित्सकों के अवकाश निरस्त, जिला अस्पताल में बनाया गया विशेष वार्ड, ये निर्देश हुए जारी

Tue, 11 Mar 2025 04:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

होली पर किसी भी चिकित्सा अधीक्षकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इनको मुख्यालय पर ही निवास करना होगा। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अपने स्तर से अपने ब्लॉक में संचालित निजी अस्पतालों के प्रबंधन तंत्र से समन्वयन बनाना होगा।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार को लेकर हाथरस का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए अलग से वार्ड बना दिया गया है। 

विज्ञापन


त्योहार पर आकस्मिक मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इससे मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि होली पर किसी भी चिकित्सा अधीक्षकों व पैरामेडिकल स्टाफ को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इनको मुख्यालय पर ही निवास करना होगा। 

सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अपने स्तर से अपने ब्लॉक में संचालित निजी अस्पतालों के प्रबंधन तंत्र से समन्वयन बनाना होगा। सीएचसी पर दो एंबुलेंस सभी सुविधाओं के साथ 24 घंटे तैयार रखी जाएं। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं पर्याप्त स्थिति में मौजूद होनी चाहिए। इधर, जिला अस्पताल में अलग वार्ड तैयार किया गया है। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि होली पर सड़क दुर्घटना व मारपीट आदि में घायल मरीजों को इस वार्ड में रखा जाएगा। 

होली को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सभी सीएचसी के एमओआईसी व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश होली पर निरस्त कर दिए गए हैं। सभी एमओआईसी को अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखना सुनिश्चत करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. राजीव गोयल, प्रभारी सीएमओ हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें