फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Mahotsav: हेल्दी बेबी शो में बच्चों की तंदुरुस्ती का प्रदर्शन, नवजात से पांच साल के बच्चों ने लिया भाग

Wed, 20 Dec 2023 10:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस महोत्सव में हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी का आयोजन हुआ। नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों की तंदुरुस्ती का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागी बच्चों की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं एएनएम की टीम ने वजन और लंबाई की नाप की। टीकाकरण की स्थिति जानी। साफ सफाई के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
हेल्दी बेबी शो में नन्हें मुन्ने बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में चल रहे हाथरस महोत्सव में 19 दिसंबर को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से हेल्दी बेबी शो एवं पोषण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

विज्ञापन



कुपोषण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत बेबी शो में देखने को मिली। प्रतिभागी बच्चों की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं एएनएम की टीम ने वजन और लंबाई की नाप की। टीकाकरण की स्थिति जानी। साफ सफाई के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन किया गया। मानसिक एवं शारीरिक गतिविधि के लिए बच्चे चयनित किए गए। प्रतियोगिता में पांच श्रेणी निर्धारित की गईं, जिसमें 0-1 वर्ष तक की श्रेणी में 10, 01-02 वर्ष तक की श्रेणी में 10, 02-03 वर्ष तक की श्रेणी में 11, 03-04 वर्ष तक की श्रेणी में 10 एवं 04-05 वर्ष तक की श्रेणी 15 बच्चों ने निर्धारित गतिविधि में भाग लिया।
विज्ञापन


श्रेणीवार आयोजित गतिविधियों में प्रथम श्रेणी (0-1 वर्ष) में प्रथम पुरस्कार कृष्णा, द्वितीय पुरस्कार अर्श, तृतीय पुरस्कार दीया वार्ष्णेयको दिया गया। द्वितीय श्रेणी (01-02 वर्ष) में प्रथम पुरस्कार क्रियांश विमल, द्वितीय पुरस्कार त्रिस्का सिंह, तृतीय पुरस्कार अजान अली ने प्राप्त किया। तृतीय श्रेणी (02-03वर्ष) में प्रथम पुरस्कार शौर्य, द्वितीय पुरस्कार अनन्या, तृतीय पुरस्कार कामनी, चतुर्थ श्रेणी (03-04 वर्ष) में प्रथम पुरस्कार अवनी, द्वितीय पुरस्कार अनन्या रावत, तृतीय पुरस्कार लक्षिका, पंचम श्रेणी (04-05 वर्ष) में प्रथम पुरस्कार शिवा, द्वितीय पुरस्कार एश्वर्या, तृतीय पुरस्कार खुशी ने प्राप्त किया। 
विज्ञापन


इन सभी विजेता बच्चों को सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र और डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में यूनिसेफ की प्रतिनिधि ममता पाल की उपस्थिति रही। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें