हाथरस में कोल्ड चेन से शुरू हुआ डीजल चोरी का मामला अब स्वास्थ्य विभाग के गले की फांस बन गया है। सीएमओ द्वारा गठित जांच समिति को भंग कर दिया गया है। केवल डीएम के निर्देशन में गठित टीम ही जांच करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... अब खुलेगा खेल: डीजल चोरी की जांच को बनी कमेटी, जिस विभाग पर उठी उंगली, उसका अधिकारी रखा जांच कमेटी में
एडीएम न्यायिक प्रकाशचंद्र की अध्यक्षता में टीम बनी है, जिसमें सचिव डाॅ. राजीव गुप्ता व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ममता रानी सदस्य हैं। डीएम के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू कर दी है। 4 नवंबर को प्रकरण से संबंधित दस्तावेज एडीएम तक पहुंचे हैं। पूरे विभाग की लॉग बुक खंगाली जा रही हैं। इधर, इस जांच के शुरू होने से सीएमओ कार्यालय में खलबली मची हुई है।